दो मोहर्रम का तारीखी जुलूस संपन्न

जौनपुर। करंजाकला विकास खंड के करंजाखुर्द गांव में शुक्रवार की रात दो मोहर्रम का जुलूस आयोजित हुआ। जुलूस का आगाज सोजख्वानी से शोजफ, मंजर व उनके हमनवा ने की। जिसके बाद मौलाना बेलाल अहमद ने मजलिस को खेताब किया। मजलिस के बाद मोकामी अंजुमन शमशीर-ए-हैदरी ने जुलूस को निकला। जुलूस में आजमगढ़ जपनद के मुबारकपुर से आयी अंजुमन अंसारे हुसैनी व दक्खिन पट्टी की अंजुमन अजा-ए-हुसैन ने भी नौहा व मातम किया। जुलूस मरहूम सिब्ते हैदर (दरोगा) के घर से निकल कर गांव स्थित इमाम बारगाह होते हुए गांव का गश्त करते हुए पुनरू मरहूम सिब्ते हैदर के आवास पर संपन्न हुआ। जुलूस में जियारत के लिए जुल्जनाह, ताबूत व अलम की शबीहे बरामद की गयी। जुलूस मंे आये हुए मोमनीन का सिब्ते अब्बास, आजम जैदी, सिराज हैदर, एजाज हैदर, कल्बे हैदर, मोहम्मद अब्बास आदि ने शुक्रिया अदा किया।

Related

news 277560487113000973

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item