
जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई जहां कांग्रेस विधायक अजय राय के खिलाफ की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाही का विरोध करते हुये पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण सिंह मुन्ना ने कहा कि देश में संविधान को अपने तरीके से परिभाषित करने का जो कुत्सित प्रयास सरकारों द्वारा किया जा रहा है, उसका कांग्रेस उसी तरह से विरोध करेगी जिस तरह से फासिस्टवादी ताकतों का विरोध कांग्रेस की परम्परा में रही है। इसी क्रम में पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह ने कहा कि वाराणसी की घटना के बाद कार्य करने वाली सपा सरकार खुद को भाजपा के के एजेण्ट के रूप में दर्शा रही है। जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह ने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का क्षेत्र है जहां कांग्रेस विधायक के खिलाफ की गयी कार्यवाही भाजपा व सपा के मिलन का दुखद पहलू है। बैठक से निकले सैकड़ों कांग्रेसी नगर भ्रमण करते हुये जुलूस की शक्ल में कलेक्टेªट पहुंचे जहां राज्यपाल के नाम सम्बोधित 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपे। इस अवसर पर नियाज ताहिर, प्रो. देवेश उपाध्याय, चन्द्रशेखर सिंह, डा. इन्द्रसेन श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह, महेन्द्र राय, अखिलेश श्रीवास्तव, डा. राकेश उपाध्याय, कैलाश तिवारी, सुरेन्द्र वीर विक्रम, शालिनी सिंह, देवेन्द्र मिश्रा, मोती लाल बिन्द, हर्ष पाण्डेय, राम प्रताप सिंह, राकेश मिश्र, छोटे लाल यादव, हरिशंकर तिवारी, दयासागर राय आदि उपस्थित रहे।