अचला घाट पर आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ समापन
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_871.html?m=0
प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, मेडल एवं गदा देकर किया गया सम्मानित
जौनपुर। जिला कुश्ती संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का रविवार को जोरदार ढंग से समापन हो गया जहां समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने कहा कि कुश्ती हमारे देश के प्राचीन खेलों में से एक है। इसके बढ़ावा के लिये सभी लोगों को आगे आने की जरूरत है। इन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल व गदा देकर सम्मानित किया। ग्रीको रोमन के 59 किग्रा भार वर्ग में अनिल कुमार (धर्मापुर), 66 किग्रा भार वर्ग में सुनील यादव (धर्मापुर), 71 किग्रा भार वर्ग में बृजेश यादव (धर्मापुर), 75 किग्रा भार वर्ग में मोनू यादव (गड़वारे वीर) विजयी रहे। वहीं पर फ्री स्टाइल के 57 किग्रा भार वर्ग में सिकन्दर (धर्मापुर), 61 किग्रा में धनंजय यादव (धर्मापुर), 65 किग्रा भार वर्ग में धीरज यादव (गड़वारे वीर), 70 किग्रा भार वर्ग में राज बहादुर (सतमेसरा) ने बाजी मारी। जिला कुश्ती संघ के संरक्षक डा. ब्रजेश यदुवंशी ने बताया कि ग्रीको रोमन व फ्री स्टाइल के सभी भार वर्ग के विजेता पहलवान 2 से 5 नवम्बर को आयोजित स्टेट चैम्पियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। स्टेट चैम्यिनशिप में सफल पहलवान आॅल इण्डिया कुश्ती चैम्पियनशिप में शामिल होने के हकदार बनेंगे। इस मौके पर आये अतिथियों का स्वागत संघ के अध्यक्ष कमला यादव तथा आभार महासचिव राष्ट्रीय पहलवान (सेना) लालजी यादव ने प्रकट किया। राष्ट्रीय पहलवान (रेलवे) राममूरत यादव ने अतिथियों को साफा बांधकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ओंकार यादव, रेफरी की भूमिका अशोक सोनकर व मैट चेयरमैन की भूमिका कमलेश यादव ने निभायी। इस अवसर पर सोमेश्वर केसरवानी, उस्ताद महादेव सिंह, शीतला प्रसाद, सभासद रामभरत यादव, लाल बहादुर यादव, राजन यादव, चन्द्रशेखर, बजरंगी, मग्घू, सुबाष, सोहन यादव, पंकज, श्याम प्रकाश यदुवंशी, विजय शंकर चित्रभाई सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान लोक गायक सुरेश यादव ने बिरहा के माध्यम से पहलवानों में जोश भरने का काम किया।