धान खरीदकर लक्ष्य करो पूरा वर्ना होगी कर्यवाही : D.M

  जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया कि धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से किसानों के धान की खरीद के लिए सरकारी क्रय केन्द्रों खोले गये है। एफ.सी.आई, पी.सी.एफ., यू.पी. एग्रों0, कर्मचारी कल्याण निगम, यू.पी.एस.एस के द्वारा खोले गये क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद की जा रही है। जिलाधिकारी ने धान क्रय के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष अब तक धान न खरीद किये जाने पर पी.सी.एफ. के प्रभारी को सचेत करते हुए निर्देशित किया कि माह नवम्बर 2015 के अन्त तक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न लाने पर उनके विरूद्ध शासन को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही कर दी जायेंगी। जनपद में 55100 एम.टी. धान क्रय लक्ष्य के सापेक्ष खाद्य विभाग द्वारा 497.14 एम.टी, पी.सी.एफ. द्वारा 35.60 एम.टी, यू.पी.एग्रों द्वारा 12.36 एम.टी, यू.पी.एस.एस द्वारा 5.00 एम.टी, कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा 20.20 एम.टी, नैकॉफ द्वारा 19.70 एम.टी तथा भारतीय खाद्य निगम द्वारा 46.80 एम.टी धान की खरीद कर अब तक 596 एम.टी धान की खरीद की गयी है। जिलाधिकारी ने धान की खरीद में लापरवाही करने वाले विभागों के केन्द्र प्रभारियों को सचेत करते हुए यह कहा कि तत्काल किसानों के धानों को खरीदे। किसानों को धान की बिक्री करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत या कठिनाई आ रही है तो वे संजीव कुमार राय जिला खाद्य विपणन अधिकारी जौनपुर के मोबाइल नम्बर 9450757036 से सम्पर्क स्थापित कर धान की बिक्री सरकारी क्रय केन्द्रों पर करे। जिलाधिकारी ने कहा कि खरीद लक्ष्य के अनुरूप करें ताकि विचौलियों को मौका न मिल सके तथा किसानों को उचित मूल्य दिलाकर लाभान्वित कराया जाय। बैठक में एस.सी.आई. के प्रभारी मूलचन्द्र, टी.ए.एफ.सी.आई. सुजीत कुमार मौर्य, जिला प्रबन्धक पी.सी.एफ. विनोद कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रबन्धक यू.पी.एग्रो अजीत कुमार सिंह, जिला प्रभारी कर्मचारी कल्याण निगम शिव कुमार तथा जिला प्रभारी यू.पी.एस.एस. सतीश चन्द्र उपाध्याय उपस्थित रहें।



Related

news 5085290104554227339

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item