12 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
https://www.shirazehind.com/2015/12/12.html?m=0
जौनपुर। मुख्य राजस्व अधिकारी/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत
राम सिंह ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि 12 दिसम्बर 2015 को राष्ट्रीय
लोक अदालत का आयोजन किया गया है जिसमें राजस्व, फौजदारी, चकबन्दी,
स्टाम्प, उपभोक्ता फोरम, मनोरंजन, मोटर दुर्घटना, बाट-माप, श्रम विभाग, वन
विभाग, मार्ग कर, विद्युत, जलनिगम, सिचाई, ब्यापार कर,
नगरपालिका/नगरपंचायत, बैंक वसूली, बीमा, पारिवारिक वाद, टेलीफोन, मनरेगा,
आबकारी, जिला पूर्ति आदि न्यायालयों/विभागों में लंवित वादों/ प्रकरणों का
सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जायेगा, इच्छुक व्यक्ति संबंधित
न्यायालय/विभाग से सम्पर्क कर अपने वाद/प्रकरणों का निस्तारण करा सकते है।

