बाबा बटुक भैरवनाथ का श्रृंगार 20 को
https://www.shirazehind.com/2015/12/20_17.html?m=0
जौनपुर। बाबा बटुक भैरवनाथ कमच्छा वाराणसी का त्रिगुणात्मक वार्षिक श्रृंगार 20 सितम्बर दिन रविवार को होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये बाबा के भक्त सच्चिदानन्द सिलाची ने बताया कि श्रृंगारोत्सव पर सात्विक, राजसी, एवं तामसी तीनों रूप का दर्शन करके भक्त अपने को कृतार्थ करें। उन्होंने बताया कि श्रृंगारोत्सव के दूसरे दिन यानी सोमवार को बटुक भण्डारा होगा जहां उपस्थित होकर अपने जीवन को पुण्य के भागी बनायें। मंदिर के पुजारी विजय गुप्त ने बताया कि सात्विक में फल, राजसी में छप्पन भोग और तामसी में मांस और मदिरा चढ़ाया जाता है।

