जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राज बहादुर यादव का हुआ जोरदार स्वागत

 धर्मा देवी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने पार्टी के निर्णय को सराहा  
 जौनपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव को अधिकृत किये जाने पर गुरूवार को धर्मा देवी महाविद्यालय बेलापार-उटरूकला में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ जहां उपस्थित वक्ताओं ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान श्री यादव को फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया गया जिसके बाद उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा मुझे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये अधिकृत किया गया है जो आप सबके प्यार व स्नेह का प्रतिफल है। इसी क्रम में सहदेव राम यादव, डा. राकेश यादव, डा. संजय कन्नौजिया, कमलेश यादव, संजय यादव, रमाशंकर यादव सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये कहा कि पार्टी का यह निर्णय सही है। इस दौरान आये अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्रबंधक विकास यादव एवं कार्यक्रम का संचालन डा. ब्रजेश यदुवंशी ने किया। इस अवसर पर मलयवती यादव, महेन्द्र प्रताप यादव, संदीप यादव, सुशील यादव, गुलाब यादव, प्रमोद कुमार, डा. सुधीर श्रीवास्तव, सोनू यादव, अखिल श्रीवास्तव, रोहित यादव, प्रवेश यादव के अलावा तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related

politics 6230643231649339532

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item