राज्य कर्मचारियों में भारी आक्रोश: राकेश श्रीवास्तव
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_105.html?m=0
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार
श्रीवास्तव ने बताया कि 21 दिसम्बर 2015 को जौनपुर जिले में साइकिल रैली
निकाली जायेंगी। जिसमें कर्मचारियों को सरकार द्वारा समय पर केन्द्र के
बराबर सुविधाये न देने सहित 10 सूत्रीय मॉगों के बारे में जागरूक किया
जायेंगा। 22 एवं 23 दिसम्बर 2015 को कलमबन्द हड़ताल किया जायेंगा जिसमें
कलेक्टेªट में सभा की जायेंगी। 23 दिसम्बर को 10 सूत्रीय मॉगों के सम्बन्ध
में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित
किया जायेंगा। मण्डलीय बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, जिला
मंत्री सी0बी0सिंह, संघर्ष समिति के अध्यक्ष इ0 जी0एन0 दूबे, चन्द्रशेखर
सिंह, ओमप्रकाश, सभाजीत यादव, पारसनाथ यादव आदि उपस्थित रहें। उक्त जानकारी
जिला अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने दिया।

