जालिमो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किया जाय: सफदर हुसैन
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_420.html?m=0
जौनपुर। नाईजीरिया में शिया समुदाय के कत्ले आम और आयतुल्लाह मौलाना इब्राहीम जकजकी साहब की गिरफ्तारी एवम इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब की शान में तौहीन करने वाले कमलेश तिवारी के विरोध में बेगमगंज स्थित जामिया इमाम जाफर सादिक में एह्तिजाजी जलसा और मजलिस धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । जिसमे दर्जनों धर्मगुरूओ सहित अन्जुमनो के लोगो ने कुरानखानी किया साथ ही जालिमो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग किया ।मौलाना जैदी ने कहा की नाईजीरिया में बेगुनाह शियों के ऊपर फौज के जरिये से बेगुनाह लोगो पर क्रूरता और बर्बरता पूर्वक हमला किया है जिसमे सैकड़ो लोग शहीद हुए , हम ऐसे कृत्य की सख्त मजम्मत करते है । और सयुक्त राष्ट्र एवम भारत सरकार से मांग करते है की नाईजीरिया सरकार पर शियों पर अत्याचार और आयतुल्लाह मौलाना जकजकी एवम उनके साथियों की रिहाई के लिए दबाव डाले ।
शिया जागरण मंच के राष्ट्रिय अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी ने कहा की रसूले इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वाले पर सरकार जल्द ही कार्यवाही करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओ की पुनरावृत्ति न हो सके ।
उन्होंने कहा की नाईजीरिया में बोको हराम जैसे दहशतगर्दो से अकेले मोर्चा लेने वाले आयतुल्लाह जकजकी और उनके साथियों की मदद करने के बजाय नाईजीरिया की फौज खुद उन्ही लोगो पर हमला कर के ये साबित कर दिया की वहा अमन पसंदों को संरक्षण नहीं बल्कि दहशतगर्दो को संरक्षण है । मौलाना ने कहा की सयुक्त राष्ट्र अगर इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर नाईजीरिया सरकार पर दबाव नहीं बनाया तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा ।
इस मौके पर मौलाना बाकिर रजा खा आसिफ , मौलाना अहमद अब्बास , मौलाना आसिफ अब्बास , मौलाना फजले मुमताज मौलाना हैदर मेहदी , मोहम्मद हनीफ , संजय मेहदी , मेरे बहादुर अली , आकिफ , असलम , मौलाना दिलशाद खान आदि के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
