किसानों और मजदूरों की पार्टी है लोजपाः गुप्तेश्वर राय

  जौनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी किसान प्रकोष्ठ द्वारा जलालपुर कुसियां गांव में बुधवार को किसान सभा का आयोजन किया गया जिसकी शुरूआत में सर्वप्रथम माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् कार्यक्रम संयोजक झुल्लन अंसारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेमघन ने कहा की वर्तमान प्रदेश सरकार जमाखोरों और अपराधियों की सरकार है। ऐसी सरकार को खत्म करने के लिये लोजपा कमर कस चुकी है। जमीन कब्जियाने व बेरोजगारों को बरगलाने का काम समाजवादी पार्टी ने किया है। इसी क्रम मंे किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुप्तेश्वर राय ने कहा कि लोजपा किसानों व मजदूरों की पार्टी है। किसानों के हितों के लिये लोजपा केन्द्रीय मंत्रिमण्डल लगातार काम कर रही है। किसान को खाद-बीज की व्यवस्था सुलभ ढंग से उपलब्ध हो, इसके लिये भी काम हो रहा है। इसी क्रम में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने कहा कि प्रदेश सरकार केन्द्र की योजनाओं को प्रभावी ढंग से राज्य में लागू नहीं करवा पा रही है जो चिंता का विषय है। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर विजय पाल, अरशद, अतुल सिंह, इस्लाम खान, संतोष सेठ, कमलेश अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अंत में लोजपा जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेमघन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 2667436234918885623

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item