नरसिंह बहादुर अध्यक्ष एवं सुधाकर सिंह मंत्री चुने गये
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_912.html?m=0
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपद शाखा के संगठनात्मक चुनाव का चुनाव बुधवार को सम्पन्न हो गया। चुनाव अधिकारी महेश चन्द्र यावन (प्रदेश मंत्री) की देख-रेख में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद के लिये नरसिंह बहादुर सिंह एवं मंत्री पद के लिये सुधाकर सिंह का चुनाव किया गया। साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि शेष पदाधिकारियों के साथ परामर्श करके तय किया जायेगा। इसके बाद उपस्थित प्रदेश मंत्री रमेश सिंह, मण्डलीय मंत्री डा. प्रमोद श्रीवास्तव, डा. राकेश सिंह सहित अन्य शिक्षक नेताओं ने माल्र्यापण करके अध्यक्ष एवं मंत्री का स्वागत किया। इस वअसर पर संगठा सिंह, दिलीप सिंह, शोभनाथ यादव, प्रेमचन्द्र राय, डा. अनिल सिंह, अजय प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

