मनाया गया पेंशनर्स डे
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_576.html?m=0
जौनपुर। प्रभारी जिलाधिकारी पी0सी0 श्रीवास्तव की
अध्यक्षता में शासन के निर्देशानुसार आज कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वान्ह 11
बजे से अपरान्ह 1 बजे तक पेंशनर्स दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें
जिले के सभी पेंशनर्स संगठनों के जनपदीय पदाधिकारियों एवं प्रमुख
कार्यालयाध्यक्षों को उक्त कार्यक्रम में पेंशनरों से जुडे बिन्दुओं पर
विचार विमर्श एवं सुझाव प्राप्त हुए। वरिष्ठ कोषाधिकारी आर0के0सिंह ने पेेंशनर्स दिवस कार्यक्रम में तहत कार्यक्रम को प्रारम्भ करते हुए सभी
उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यालयाध्यक्षों का स्वागत करते हुए जिले के
पेंशनरों के सम्बन्ध में बताया की 24000 से अधिक पेंशनरों की पेंशन नियमित
रूप से प्रत्येक माह की पहली तारीख को प्रेषित की जा रही है। कोषागार स्तर
पर पेंशन पुनरीक्षण का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है फिर भी लम्बित
माामलों एवं अन्य किसी पेंशनर की समस्या के त्वरित समाधान हेतु आश्वस्त
किया गया। से0नि0 डिप्लोमा इन्जीनियर्स कल्याण संध उ0प्र0 के महासचिव
क्षमानाथ दूबे द्वारा अपने उद्बोधन में कार्यालयाध्यक्ष स्तर, कोषागार स्तर
एवं पेंशन स्वीकर्ता प्राधिकारी पर होने वाली दियक्तों पर प्रकाश डाला।
गर्वमेण्ट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन जौनपुर के अखिलेश चन्द्र
श्रीवास्तव, उ0 प्र0 पेंशनर्स कल्याण संस्था के जोखन सिंह, आर0पी0 पाण्डेय,
पुलिस पेंशनर के उमाशंकर मिश्र आदि इस अवसर पर विचार व्यक्त किये। जिसमें
मुख्यतः पेंशनर्स के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में पेंशनर कक्ष का
निर्माण/आवंटन, चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति की स्वीकृति में कार्यालय एवं
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में होने वाले विलम्ब तथा पारिवारिक
पेंशनरों की समस्याओं का उल्लेख किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी
पी0सी0श्रीवास्तव ने पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान हेतु समस्त
कार्यालयाध्यक्षों को कार्यालयवार समीक्षा किये जाने के निर्देश दिये गये
तथा सभी अधिकारी/कर्मचारी पेंशनरों की समस्याओं को संवेदनशीलता में साथ
त्वरित निस्तारण करे। इसी क्रम में उन्होंने विकास विभाग में प्रत्येक माह
के तीसरे वृहस्पतिवार को पेंशनर्स की समस्याओं के निदान हेतु दिन निर्धारित
किया। यह भी अश्वस्त किया गया कि उनके समस्याओं को हर स्तर से मानवीय
दृृष्टिकोण से समाधान किया जायेंगा। मौके पर शारदा प्रसाद श्रीवास्तव,
ओ0पी0 राय, राजबली यादव, ओ0पी0 सिंह, पारस नाथ यादव, महगू राम यादव सहित
सैकड़ों पेंशनर्स उपस्थित रहें।
इस अवसर पर पूर्व कुलपति डा0
कीर्ति सिंह एवं पूर्व प्राचार्य टी0डी0 कालेज डा0 राधेश्याम सिंह ने
वरिष्ठ कोषाधिकारी/कर्मचारियों को हर माह की 1 तारीख को पेंशन देने के लिए
साधुवाद दिया। प्रभारी जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं राकेश सिंह
वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा जिले के पेंशनर्स स्वतत्रंता संग्राम सेनानी
क्रमश: श्री बाके बिहारी तिवारी, श्री ब्रह्मदेव वर्मा तथा श्री बनारसी राम
को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य
चिकित्सा अधीक्षक एस0के0 पाण्डेय, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड कृष्ण
गोपाल सारश्वत, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा विरेन्द्र सिंह, जिला कृषि
अधिकारी मनीष सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी ए0के0सिंह, जिला विद्यालय
निरीक्षण गिरधारी लाल कोली आदि जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
