औषधि निरीक्षक से मिला दवा व्यवसाइयों का प्रतिनिधिमण्डल
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_934.html?m=0
जौनपुर। केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमण्डल गुरूवार को सचिव राजेन्द्र निगम के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक से मिला और उन्हंे ज्ञापन सौंपते हुये लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने व नवीनीकरण हो चुके लाइसेंसों को तत्काल व्यापारियों को उपलब्ध कराने की मांग किया। इस पर औषधि निरीक्षक ने 10 दिनों में व्यवस्था परिवर्तन व लाइसेंस व्यापारियों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया। मालूम हो कि औषधि व्यवसाय करने के लिये जारी किये गये लाइसेंस शर्तों के अनुसार दवा व्यवसाइयों को अपने लाइसेंस की नवीनीकृत प्रति अपने प्रतिष्ठान पर प्रदर्शित करनी होती है। प्रतिनिधिमण्डल में अध्यक्ष राजय यादव, महेन्द्र गुप्त, सुबाष चन्द्र, संतोष कुमार, अमित मौर्य, दिलीप गुप्ता, लल्लन यादव सहित अन्य शामिल रहे।

