वरूण गांधी का शाहगंज में हुआ जोरदार स्वागत
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_78.html?m=0
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा सांसद वरूण गांधी का मंगलवार को शाहगंज नगर में जोरदार स्वागत हुआ। हालांकि उनके आगमन की जानकारी होने पर नगर के जेसीज चैराहे पर लगभग 3 घण्टे तक कार्यकर्ताओं को इंतजार करना पड़ा। फिलहाल श्री गांधी के आगमन पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

