वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 21 को
https://www.shirazehind.com/2016/02/21_18.html?m=0
जौनपुर। कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिये गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने वाली आध्यात्मिक व सामाजिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह की जौनपुर शाखा द्वारा 21 फरवरी दिन रविवार को नौपेड़वा बाजार स्थित राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। उक्त शिविर में जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हें निःशुल्क दवाएं भी वितरित की जायेंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य को चुस्त-दुरूस्त रखने के लिये परामर्श भी दिया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुये शाखा मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने सम्बन्धित सहित क्षेत्रीय लोगों से उक्त शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील किया है।

