दीवानी के 3 मड़हे जलकर राख, अधिवक्ता आक्रोशित

जौनपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में गुरूवार को भोर में अचानक आग लग गयी जिसकी चपेट में आने से वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत सिंह, तेज बहादुर सिंह व कृपाशंकर सिंह के मड़हे जलकर राख हो गये। इसके साथ ही एक दुकान भी जल गया। किसी के द्वारा सूचना देने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन इस हादसे में हजारों रूपये का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आग लगने का कारण न ज्ञात होने से अधिवक्ता आक्रोशित हैं जिन्होंने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और भविष्य में जांच में दोषी पाये जाने वालों पर कार्यवाही की मांग करते हुये मामले की जांच की भी आवाज उठायी। उधर प्रभारी जिला जज राधेश्याम यादव ने मौका-मुआयना करते हुये अधिवक्ताओं की मांग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

Related

news 3072084386643915289

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item