एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 25 को
https://www.shirazehind.com/2016/02/25_26.html?m=0
जौनपुर। सिटी नर्सिंग होम शाहगंज द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुनिश्चित हुआ है जो 25 फरवरी दिन गुरूवार को दोपहर 2 बजे से लगेगा। शेख बदरूद्दीन आजमी मेमोरियल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित उक्त शिविर में डा. तारिक बदरूद्दीन शेख, डा. श्रीमती हुमेरा तारिक शेख के अलावा डा. एसएल गुप्ता, डा. डीके गुप्ता, डा. सुधाकर मिश्र, डा. अतीक अहमद, डा. विपिन यादव, डा. अतुल यादव, डा. एमए खान के अलावा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवा प्रदान करेंगे। डा. तारिक व डा. हुमेरा ने समस्त क्षेत्रीय लोगों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

