कम्प्यूटर कोर्स की परीक्षाएं सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_926.html?m=0
जौनपुर। नगर के टीडी महिला कालेज के बगल में संचालित ब्रिलिएण्ट माइण्ड क्लासेज की मुख्य परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई जहां कम्प्यूटर के एडीसीए में 13, सीएफए में 17, डीएसी में 9, डीटीपी में 4 और सीसीए में 9 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। हालांकि इस दौरान कुल परीक्षार्थियांे में से 2 अनुपस्थित पाये गये। इस मौके पर संस्थान के निदेशक महफूज अली सिद्दीकी ने बताया कि इस परीक्षा की प्रायोगिक परीक्षा 28 फरवरी को होगी तथा सभी परीक्षा का परिणाम आगामी 15 मार्च को घोषित किया जायेगा। परीक्षा को सम्पन्न कराने में रोशन सिंह, प्रियम्बदा मिश्रा के अलावा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

