मारपीट मे दो महिला सहित 6 घायल
https://www.shirazehind.com/2016/02/6_22.html?m=0
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के असबरनपुर गांव मे सोमवार के दिन दो पक्षो मे जमकर चले लाठी डन्डे मे दो महिला सहित 6 घायल लोग घायल हो गये। बताते है कि दो पक्षो के बीच जमीन के बटवारे को लेकर मार पीट हो गयी जिससे प्रथम पक्ष के राधेश्याम पुत्र पन्नालाल गुडडी पत्नी संतोष तथा दूसरे पक्ष से लल्लन पुत्र पन्नालाल शैलेश अरबिन्द पुत्रगण लल्लन प्रमीला पत्नी लल्लन गम्भीर रुप से घायल हो गये जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे चल रहा है। घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दे दी गयी है पुलिस मामले को संज्ञान मे लेकर जाॅच पड़ताल मे जूट गयी है।
