धूम धाम से मनायी गयी संत रविदास जयन्ती
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_254.html?m=0
जलालपुर।क्षेत्र के हरीपुर गांव के सुरदास मंदिर के प्रागंण मे संत शिरोमणि रविदास युवा समित द्वारा रविदास जयन्ती के अवसर पर विशाल मेला एवं संगीत का आयोजन संतोष कुमार राव की अध्यक्षता मे धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा0 जे0पी0 सिंह ने संत शिरोमणि रविदास की जीवनी पर ब्यापक रुप से चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी को संतो और महात्माओ का सम्मान करने के साथ साथ उनके बताये हुए मार्ग पर चलना चाहिये मुख्य अतिथि ने नव र्निमित संत शिरोमणि रविदास युवा समित के संस्थापक बाबा छोटन दास संरक्षक रविन्द्र कुमार अध्यक्ष संतोष कुमार उपाध्यक्ष सूरज कुमार कोषाध्यक्ष रवि कुमार महामंत्री अमित कुमार सचिव संजय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर पवन कुमार गुप्ता ब्यापार मण्डल अध्यक्ष पल्टूराम सुरेन्द्र.करन.प्रशान्त.शैलेश.अवधेश.संजय.विकास.सतीश बनारसी.सूर्यकान्त. के अलावा सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

