चोरी की 9 चार पहिया वाहन के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर। जिले की सरायखाजा थाने की पुलिस ने एक वाहन  गिरोह का पर्दाफास करते हुए 3 चोरो को गिरफतार किया है। चोरो के पास 9 चार पहिया वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार चोरो में एक ग्राम प्रधान बताया जा रहा है।
 जनपद पुलिस द्वारा वाहन चोरों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत  कण्व कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष सरायख्वाजा एवं  शिवशंकर सिंह, प्रभावी स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से जनपद बलिया एवं आस-पास के क्षेत्रों से चोरी किए गए कुल 09 वाहनों को कल बरामद किया गया तथा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
  बरादमगी के आधार पर अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0 237/16 धारा 41/411/413/414/419/42/46/468/471 भादवि थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर पर पंजीकृत किया गया है। बरामद वाहनों की पहचान कराने प्रयास किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
1-मुहम्मद बेलाल शेख पुत्र कमरूद्दीन शेख, निवासी-मानीकला,थाना खेतासराय,जौनपुर।
2-जमालुददीन शेख पुत्र मिस्बाह-उ-द्दीन शेख, निवासी-उपरोक्त।
3-रियाजुल हक पुत्र मो0 दाउद, निवासी-चैकिया गुरैनी, थाना खेतासराय, जौनपुर।
बरामद वाहनों का विवरण-
1-03 अदद बोलेरो वाहन महिन्द्रा कम्पनी
2-01 अदद बोलेरो मैक्स पिक-अप
3-01 अदद बोलेरो मैक्स डिलीवरी वाहन
4-03 अदद टाटा इण्डिका कार
5-01 अदद हुण्डई सेण्ट्रो कार
        बरामद करने वाली टीम को रूपया 5000/- नकद पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गयी है।


Related

news 4266483571184727855

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item