12 मार्च को लगेगा राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत
https://www.shirazehind.com/2016/02/12_19.html?m=0
जौनपुर। सिविल जज राजीव कुमार पालीवाल ने बताया कि राज्य
विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश की
अध्यक्षता में 12 मार्च 2016 दिन शनिवार को 10 बजे से दीवानी न्यायालय
परिसर में राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है इस लोक अदालत
में सिविल एवं राजस्व वादों को प्रमुखता देने के साथ-साथ अन्य सभी प्रकार
के वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने
वादकारियों एवं अधिवक्ताओं से अपील किया है कि अपने-अपने लम्बित वादों का
निस्तारण 12 मार्च 2016 को आहूत लोक अदालत के माध्यम से करावें तथा इस अवसर
का लाभ उठाये।
