आंगनबाड़ी महिला कार्यकत्रियों को दी गई आग बुझाने टिप्स
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_887.html?m=0
जौनपुर। फायर सर्विस मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ अनुपालन में
अग्निशमन सुरक्षा पाक्षिक योजना के अन्तर्गत 19 फरवरी शुकवार को अपरान्ह
विकासखण्ड सरकोनी में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी
महिला कार्यकत्रियों की बैठक आहूत की गयी। अग्निशमन अधिकारी जौनपुर के के
ओझा द्वारा ग्रामींण क्षेत्रों में आग की रोकथाम हेतु विस्तृत सुझाव दिया
तथा अग्निनिरोधक प्रचार प्रसार व सुझाव संबंधी हैण्डबिल, पोस्टर, पम्पलेट्स
वितरित किया गया। विशेषकर छप्पर, खलिहान, मकान आदि में लगने वाली आग से
सावधानिया व बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी, ग्राम प्रधानों
द्वारा प्रश्नोत्तर के माध्यम से अग्निनिरोधक जानकारी प्राप्त की गयी।
जिनकी पूर्ण सहभागिता रही। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी डा. धनश्याम, एडीओ
पंचायत अशोक चौबे, ग्राम प्रधानों, आगनबाडी महिला कार्यकत्रियों सहित
अग्निशमन अधिकारी के के ओझा, फायर सर्विस के कर्मचारी उपस्थित रहे।
