थानाध्यक्ष पैदल चल अपराधियों की कसे नकेल : एसपी


भदोही । पुलिस लाइन ज्ञानपुर स्थित सभागार में एसपी प्रतीक  कुमार मिश्रा ने  सैनिक सम्मेलन के बाद मासिक अपराध गोष्ठी का को सम्बोधित किया ।बाद में सभी पुलिसकर्मिर्यो की समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया ।
> > एसपी ने कहा कि पुलिस महानिदेशक द्वारा दो हफ्ते तक पैदल गस्त का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया जाता है कि सिपाहियों के साथ स्वयं सम्मिलित रहकर पैदल गश्त करें तथा अपराधियों पर कठोर कार्यवाही करें। इसके अलवा सात साल से कम अपराध वाले मुकदमों में उचित कारणों के साथ गिरफ्तारी अवश्य किए जाने का निर्देश दिया ।  वान्छित अपराधियों व वारण्टियोें की गिरफ्तारी अवश्य किया जाय। समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में खोये हुए बच्चों की तफ्तीश जल्द से जल्द करें। पीडि़त के प्रति अच्छे से पेश आने व उसकी समस्या का सुनी जाये व उसका समाधान किया जाये तथा अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किया जाय ।शत् प्रतिशत अभियोजन पंजीकृत किया जायें।महिलाओं के साथ घटित अपराध में अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किया जाये।लम्बिंत शिकायती प्रार्थना पत्रो की जाॅचांे तथा स्वयं द्वारा की जा रही विवेचनाओं से सम्बंधित विवरण पर चर्चा किया गया और विवेचनाओं को समय से पूरा करने की हिदायत दी गयी। सभी को सख्त निर्देश दिया गया कि अपने अपने क्षेत्र में घटित अपराधों का अनावरण करें एवं जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र करें।इसके अलावा गोष्ठी के दौरान सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि रात्रि में गश्त ,पिकेट की ड्यूटी बढ़ायी जाए जिससे चोरी तथा अपराधिक घटनाओं को रोका जा सकें। ।  इस गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर, क्षेत्राधिकारी भदोही ,ज्येष्ठ अभियोंजन अधिकारी , प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी प्रज्ञान निरीक्षक , रेडियो शाखा, अग्निशमन अधिकारी, पेसकार, प्रधान लिपिक, आंकिक, समस्त शाखा प्रभारी पुलिस कार्यालय एवं जनपद के प्रत्येक थाने से आये दो दो आरक्षी, पुलिस लाइन के कर्मचारीगण, भदोही

Related

news 757393641222088340

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item