पीएम मोदी ने विश्व में भारत का नाम किया रौशन
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_364.html?m=0
मेक इन इंडिया से विदेशी कम्पनियां हो रही है आकर्षित
जौनपुर । शाहगंज तहसील क्षेत्र के एक स्कूल का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को
मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबाका के
सहयोगी एवं आजमगढ़ निवासी फ्रैंक इस्लाम ने कहा कि आज पूरे विश्व में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का डंका बज रहा है। यही नहीं अमेरिका के
दौरे पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गये थे तो यहां की जनता ने भी भारत
के प्रधानमंत्री मोदी के नाम के तारीफ के पुल बांधे थे। उन्होंने कहा कि
देश का नाम आज पूरे विश्व में जिस बुलंदी पर पहुंच रहा है उसमें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा हाथ है।
फ्रैंक
इस्लाम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से भारत में चल रहे असहिष्णुता का
मुद्दा पूरी तरह निराधार है। देश के प्रधानमंत्री हमेशा विकास के बारे में
सोचते है और अधिक से अधिक बेहतर करने के लिए दिन रात विदेशों का दौरा कर
रहे है। यही नहीं मेक इन इंडिया का नारा देकर पूरी दुनिया को अपनी ओर
आकर्षित करने का काम किया है। आज कई विदेशी कम्पनियां भारत में निवेश करने
को तैयार है। पिछले दिनों अमेरिका में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में
अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने भी मोदी सरकार की तारीफ करते हुए असहिष्णुता
के मुद्दे को निराधार बताया था।
आतंकवादी
संगठन आईएसआईएस के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को खत्म
करने की जो मुहीम अमेरिका ने चलायी है उसे खत्म करना नामुमकिन है, क्योंकि
इस संस्था का कोई निश्चित क्षेत्र नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में अलीगढ़
मुस्लिम विश्वविद्यालय ने जो योगदान निभाया हैं वह काफी सराहनीय है। इस
विश्वविद्यालय के साथ-साथ आजमगढ़ और जौनपुर के लोगों ने शिक्षा के क्षेत्र
में जो नाम कमाया हैं वो काफी सराहनीय है। पड़ोसी देश पाकिस्तान के बारे में
उन्होंने कहा कि अमेरिका, पाकिस्तान को कोई आर्थिक सहायता नहीं देता है ये
बातें पूरी तरह निराधार है। नवयुवकों को उन्होंने तरक्की के कुछ मूल मंत्र
देते हुए बेहतर शिक्षा अर्जित करने की सलाह भी दिया और कहा कि शिक्षित
होने से ही मंजिल हासिल की जा सकती है इसलिए सभी लोगों को शिक्षा पर ध्यान
देने की जरुरत है।

