अभाविप ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर जताया विरोध

जौनपुर। जेएनयू प्रकरण पर वामपंथियों, कम्युनिस्ट संगठनों सहित उनका समर्थन कर रहे राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रैली निकालकर पुतला दहन किया। हालांकि इस दौरान पुलिस के जवानों ने विरोध किया जिसको लेकर कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई लेकिन अभाविप अपने प्रदर्शन में कामयाब रहा। नगर के ओलन्दगंज में किये गये प्रदर्शन के दौरान जिला संयोजक नितेश सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि देश विरोधी नारे लगाने वाले एवं आतंकवादी अफजल गुरू को समर्थन देने वाले छात्रों सहित राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाय, ताकि भविष्य में देश में देशद्रोही पैदा होने की हिम्मत न करें। अन्त में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी सदर को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर नगर मंत्री विकास ओझा, ऋषिकेश श्रीवास्तव, सचिन तिवारी, दिग्विजय मिश्रा, सिद्धार्थ सिंह, आलोक रंजन, प्रदीप सिंह, भावेश सिंह, संदीप मिश्रा, गौरव, सर्वेश सिंह, विमल चैहान, चन्दन, विशाल मौर्य, हिमांशु सिंह, अंकित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 8469976663921750364

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item