एलआई अभिकर्ताओं व विकास अधिकारियों ने निकाली महारैली

   जौनपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा शाहगंज के सभी अभिकर्ताओं व विकास अधिकारियों ने शुक्रवार को शाहगंज नगर के स्थानीय शाखा परिसर में जनजागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम किया जिसके बाद नगर में महारैली निकाली गयी। शाखा परिसर से निकली महारैली जेसीज चैराहा, मेन रोड होते हुये पुनः परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गयी। इस मौके पर सहायक शाखा प्रबंधक अंजनी श्रीवास्तव ने निगम की नयी योजना यथा- जीवन शिखर, जीवन लाभ व जीवन प्रगति के बारे में लोगों को विस्तार से बताते हुये सभी को सम्बन्धित बुकलेट दिया। इसी क्रम में रूपेश जायसवाल ने अपने उद्बोधन में नयी योजनाओं का लाभ बताया। उन्होंने यह भी बताया कि निगम द्वारा इस अभियान को आने वाले दिनों में खेतासराय, खुटहन, बदलापुर व मोदी सराय में भी करने की योजना है। रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को निगम की योजनाओं का प्रचार-प्रसार है। इस अवसर पर अभिकर्ता डा. अच्छे लाल यादव, राय साहब सिंह, अमित कुमार, मुनीम जी, देवी प्रसाद जायसवाल, कमलेश यादव सहित कुल 150 अभिकर्ता मौजूद रहे जिनका नेतृत्व शाखा प्रबंधक लक्ष्मीशंकर ने किया।

Related

news 6579444892410335982

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item