मुफ्तीगंज के सत्संग समारोह में उमड़ी भारी भीड़
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_132.html?m=0
जौनपुर। अवतारी महापुरूषों, संतों व भक्तों द्वारा हर दौर में यह संदेश दिया जा रहा है कि कल्याणकारी संदेश को जीवन में अपनाया जाना आवश्यक है तभी वातावरण को सुन्दर बनाया जा सकता है। केवल शब्द ही न रह जाय, बल्कि कर्म रूप में अभिव्यक्ति दी जानी चाहिये। वाणी वही उत्तम है जो दिलों को सुकून देती है। इंसान जीवन का सफर इंसानियत की डगर पर चलते हुये तय करे तो वातावरण को सुन्दरता देने वाला हो। उक्त उद्गार मुफ्तीगंज में महात्मा रामबचन जी द्वारा आयोजित सत्संग समारोह में उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुये मुम्बई से आये महात्मा रमाशंकर जायसवाल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर रामबचन, सत्य प्रकाश, रमाशंकर, प्रेमदास, दीपचन्द्र, उदय नारायण जायसवाल, टोनी, सूरज के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन वासुदेव शर्मा ने किया।

