नामांकन के लिये एजेंसियां नामितः मीनाक्षी वर्मा
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_136.html?m=0
जौनपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि वृद्धावस्था, विकलांगजन व विधवा पेंशन योजना के अन्तर्गत आधार कार्ड नामांकन हेतु अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) नोडल अधिकारी आधार कार्ड द्वारा 5 आधार कार्ड नामांकन एजेंसियांे को नामित किया गया है। प्रत्येक विकास खण्ड व नगर क्षेत्र में आधार कार्ड के नामांकन का कार्य प्रारम्भ है। उक्त योजना के अन्तर्गत प्रत्येक लाभार्थी अपना आधार कार्ड के नामांकन हेतु खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क कर अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं। उक्त योजना के अन्तर्गत आधार नम्बर न होने के कारण पेंशन भुगतान की कार्यवाही प्रभावित हो सकती है।

