प्रशिक्षण के माध्यम से बेरोजगारो को बनाना है स्वावलम्बीः राजीव

 जौनपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय प्रबन्ध प्रशिक्षण जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा वर्ष 1991 से अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विकलांग के न्यूनतम इण्टरमीडिएट शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यार्थियों को लिपिकीय स्तरीय प्रतियोगिता सम्बन्धित एक वर्षीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। हिन्दी, सामान्य गणित, सचिवीय पद्धति, बुक कीपिंग एण्ड ऐकाउन्टेंसी, हिन्दी टंकण, हिन्दी आशुलिपि व कम्प्यूटर शिक्षा प्रमुख है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य उक्त वर्ग के अभ्यार्थियों को प्रशिक्षण के माध्यम से स्वावलम्बी बनाना है। अप्रैल 2016 से प्रारम्भ होने वाले सत्र में प्रवेश हेतु उक्त वर्ग का अर्ह अभ्यर्थियों से 28 मार्च तक पूर्ण विवरण सहित आवेदन पत्र आमंत्रित किये जायेंगे। अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यार्थियों हेतु संस्थान में 75 प्रतिशत तथा पिछड़े वर्ग हेतु 25 प्रतिशत आरक्षित है। विकलांग को इसी में शामिल किया जायेगा। अनुसूचित जाति, जनजाति के अभ्यार्थियों को साक्षात्कार 29 मार्च व अन्य पिछडे वर्ग के अभ्यार्थियों एवं विकलांग का साक्षात्कार 30 मार्च को प्रातः 10 बजे से शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र जिला सेवायोजन कार्यालय में होगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता जाति से सम्बन्धित मूल प्रमाण पत्र अपने साथ अवश्य लायें। प्रशिक्षण सम्बन्धित अन्य जानकारी हेतु अभ्यार्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर से सम्पर्क कर सकते है।

Related

news 2937476528215206227

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item