सैकड़ों व्यापारियों ने पंजीकरण व लाइसेंस के किया आवेदन

जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा कोतवाली चौराहे पर फूड लाइसेंस कैम्प खोला गया जिसका उद्घाटन नगर मजिस्टेªट उमाकांत त्रिपाठी एवं अतिरिक्त मजिस्टेªट प्रियंका प्रियदर्शिनी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने किया जहां मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन व्यापार मण्डल करके व्यापारियों के लिये लाइसेंस प्रक्रिया को आसान कर दे रहा है। व्यापारी कानून का पालन करके आसानी से अपना व्यवसाय चला सकते हैं। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों का प्रतिनिधि होने के कारण व्यवसायियों के प्रति हमारा जो दायित्व है, उसको हमें बड़े धैर्य के साथ करना होगा। इस तरह के सेवा कार्य प्रशासन के सहयोग से ही संभव हो पाता है। इसके अलावा युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, नगर महामंत्री संजय केडिया, जिला उपाध्यक्ष अनवारूल हक, कोषाध्यक्ष शिव कुमार साहू सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। कैम्प में लगभग 200 आवेदन प्राप्त हुये जहां खाद्य और औषधि प्रशासन के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी इन्द्र बहादुर यादव, ज्ञानेन्द्र पाल सिंह, सर्वेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धितों ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यापार मण्डल के आलोक सेठ, प्रदीप सिंह, हेम सिंह, विमल सिंह, पप्पू हरलालका, आशुतोष जायसवाल, विक्रांत कुमार, विनोद उमर, विजय केडिया, अमरनाथ मोदनवाल, संतोष जायसवाल, इमरान खान, मो. दानिश, रवि सूरी, राम सजीवन मोदनवाल आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेन्द्र जायसवाल ने किया।

Related

news 3696172095331505206

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item