इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई छात्रा लापता, मचा हड़कंप
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_282.html?m=0
जलालपुर(जौनपुर)
क्षेत्र बयालसी इंटर कॉलेज जलालपुर मे इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई
छात्रा बुधवार को सायंकाल से गायब है छात्रा के लापता होने की सूचना से
पुलिस और विद्यालय दोनों सकते में आ गए हैं घटना की सूचना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी छात्रा के परिजनों ने पुलिस को दी है थाना
अध्यक्ष जलालपुर ए के सिंह ने बताया कि मामला पुलिस की जानकारी मे है
।शुक्रवार को गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है बताया
जाता है कि छात्रा के घर का कोई सदस्य बुधवार को द्वितीय पाली में भौतिक
विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र का परीक्षा देने के लिए गेट पर छोड़ कर वापस लौट
गया था किंतु छात्रा विद्यालय में नहीं पहुंची विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ
शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उस छात्रा ने अपना हिंदी का दोनों पेपर
दिया है भौतिक विज्ञान के प्रथम प्रश्न पत्र में बुधवार को तथा शुक्रवार को
द्वितीय प्रश्न पत्र से वह गैर हाजिर है।

