प्रेमी के विरुद्ध दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_264.html?m=0
खेतासराय(जौनपुर)।क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत
में पकड़े जाने के दौरान फरार प्रेमी के विरुद्ध पुलिस ने शुक्रवार को एसपी
के निर्देश पर दुष्कर्म करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।17 फरवरी
की रात्रि हुई घटना के दूसरे दिन पीड़ित युवती के पिता ने थाने मे तहरीर
दिया था।पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पिताने पुलिस अधीक्षक से
गुहार लगायी थी।
खुटहन थाना क्षेत्र के बन्दनपुर गांव निवासी वीरेन्द्र का युवती के गांव में रिश्तेदारी है। रिश्तेदारी में आने जाने के दौरान एक युवती से प्रेम हो गया।इस दौरान प्रेमी युगल की फोन से वार्ता होती रही।17 फरवरी की रात्रि युवती के पिता अपने एक रिश्तेदार के यहां त्रयोदश कार्यक्रम में शामिल होने गया था।मौके का फायदा उठाकर प्रेमी अपने एक साथी के साथ प्रेमिका के घर पहुंचा था।
रात्रि में प्रेमीयुगल को आपत्तिजनक हालत में देख ग्रामीणों ने शोर मचाया तो प्रेमी वहां से भाग लिया। जबकि ग्रामीणों ने उसके साथी को पकड़ लिया।और उसकी दैहिक समीक्षा के बाद ग्रामीणों ने 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची खेतासराय पुलिस ने आरोपित के साथी को पकड़ कर थाने ले गयी।पुलिस द्वारा आरोपित युवक के विरुद्ध कोई कार्रवाई न करने पर युवती के पिता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगायी।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने बन्दनपुर निवासी आरोपित वीरेन्द्र के विरुद्ध धारा 354(ख), 504, 506 के मुकदमा दर्ज कर लिया है।