महिला टीचरो ने कमिश्नर से लगायी गुहार, कहा ग्राम प्रधान शराब पीकर देता है भद्दी भद्दी गालियां

 जौनपुर। करंजाकला ब्लाक के मुरादगंज प्राथमिक विद्यालय की पांच महिला शिक्षको ने आज कमिश्नर वाराणसी से मिलकर ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया कि प्रधान दारू के नशे में धुत होकर हम लोगो को भद्दी गालियां देते है और बदसलूकी भी करते है। साथ में यह भी धमकी देते है कि बेसिक शिक्षाधिकारी मेंरे घर मेें केराये पर रहते है उनके कहकर तुम लोगो का तबादला दूर के स्कूलों में करवा दूंगा। इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए कमिश्नरने एडी बेसिक वाराणसी को इसकी जांच सौप दिया है। उधर ग्राम प्रधान अपने ऊपर लगे सारे आरोपो को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ग्रामीणो ने शिकायत किया था कि ये शिक्षकाएं पढ़ाने नही आती है इस लिए मैने केवल समय से विद्यालय आकर पढ़ाने को कहा था।
जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में कमिश्नर वाराणसी नितिन रमेश गोकणन से फरियाद करती ये महिलाए मुरादगंज प्राथमिक विद्यालय में टीचर है। इनका आरोप है कि ग्राम प्रधान ने एक दिन हम लोगो से बीएसए और अपने चार पांच साथियों को दावत खिलाने को कहा था। दावत न देने के कारण ग्रामप्रधान  श्रीनाथ यादव शराब के नशे में धुत होकर अपने चार पांच साथियों के साथ विद्यालय पहुंचकर हम लोगो को गालियां देते है और अभिलेखो की जांच करते है। यह वाक्या एक दो दिन का नही है बल्की बीते दिसम्बर माह से लगातार हो रहा हैर्। वे लगातार धमकी देते है कि बीएसए हमारे किरायेदार है उनसे कहकर तुम लोगो तबादला दूर के स्कूलो में करवा दूंगा। हम लोग इसकी शिकायत अपने उच्चाधिकारियो से किया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।

कमिश्नर ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए इसकी जांच एडी बेसिक वाराणसी को सौप दिया है। उन्होने कहा कि इस मामले की जांच में जो भी दोषि पाया जायेगा उसके विरूध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

उधर  ग्राम प्रधान ने अपने ऊपर लगे आरोपो को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मुझे शिकायत मिली थी कि ये शिक्षकाएं स्कूल में पढ़ाने नही आती है इस पर मैने स्कूल पर जाकर इन लोगो समय विद्यालय आकर बच्चो को पढ़ाने की बात कही थी।

शिक्षकाओ को पक्ष में प्राथमिक शिक्षक संघ भी आ गया है। संघ के अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि यदि समय रहते आरोपी ग्राम प्रधान के ऊपर कार्यवाही नही हुआ तो पूरे जनपद का विद्यालय बंद कराकर आन्दोलन किया जायेगा।


Related

news 8372819896955749004

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item