मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर साहब के निधन से समाज की बड़ी क्षति
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_542.html?m=0
जौनपुर। एक आवश्यक बैठक मोहल्ला सदर चुंगी स्थित रिजवान हैदर राजा के आवास पर संपन्न हुई । जिसकी अध्यक्षता शाहिद मेहदी पूर्व सभासद ने की। बैठक में वक्ता ने कहा की शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्षता व खतीबे अकबर मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर साहब का निधन शिया समाज और अन्य धर्मो के समाज की बड़ी छती हैं। उन्होंने जिस तरह से समाज में सभी वर्गों को साथ लेकर वाकही तारीफे काबिल हैं । शोक सभा में सुरए फ़ातिहा व दो मिनट का मौन रख कर मृतक की आत्मा की शांति मांगी गई। इस मौके पर आज़म जैदी, मुफ़्ती मेहदी, रिजवान हैदर राजा, अमित गुप्ता,राजन मिश्रा, मसूद अहमद , तनवीर खान, रशीद खान, विक्की श्रीवास्तव, सदफ हैदर, कुतुबुद्दीन आदि मौजूद रहे। शोक सभा का संचालन फैसल हसन तबरेज ने किया।

