ट्रक-मोटरसाइकिल की टक्कर में दो जख्मी
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_34.html?m=0
जौनपुर। जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर स्थित सिकरारा थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रक व मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गये जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक कहीं जा रहे थे कि सिकरारा क्षेत्र में सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गयी। इस हादसे में दोनों युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गये जिसकी जानकारी होने पर जुटे लोगों द्वारा सूचना देने पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। यहां हालत नाजुक देखते हुये चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिये जिला चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया। उधर दुर्घटना के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मालूम हो कि उक्त मार्ग पर इधर बीच कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें कई लोगों की मौत हो चुकी हैं।

