जीवन में सफल होने के लिये सकारात्मक सोच जरूरीः झुनझुनवाला

जौनपुर। प्रमुख उद्यमी व समाजसेवी दीनानाथ झुनझुनवाला ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिये सकारात्मक सोच का होना जरूरी है। बिना इसके कोई भी इंसान सफलता के उस लक्ष्य को पार करना तो दूर उसके करीब भी नहीं पहुंच सकता। उन्होंने उक्त बातें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह के पूर्व व्याख्यानमाला के तहत इण्डस्ट्री इंस्टीच्यूट इण्टरफेस प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ‘सफलता के मूल मंत्र’ विषयक व्याख्यान पर कही। शनिवार को संगोष्ठी भवन में आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने चिंतामुक्त व स्वस्थ रहने का राज बताते हुये कहा कि हमेशा अपने आपको युवा अनुभव करना चाहिये। उन्होंने कहा कि प्रबन्धन एक ऐसी विद्या है जो 24 घण्टे आपको नियोजित ढंग से रहने की प्रेरणा देती है। यह सर्वव्यापी व सर्वकालिक है जिसका उपयोग हर सफल व्यक्ति को करना चाहिये। इसके पहले डा. एचसी पुरोहित व डा. मुराद अली ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही डा. विक्रम देव शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद संचालक संयोजक डा. अजय द्विवेदी ने मुख्य अतिथि का परिचय कराते हुये स्वागत किया। इस अवसर पर डा. एचसी पुरोहित, डा. अविनाश पार्थिडकर, डा. मनोज मिश्र, आशुतोष सिंह, आलोक गुप्ता, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. सुनील कुमार, डा. रूश्दा आजमी, डा. राजीव कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, आलोक दास के अलावा विभिन्न संकायों के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डा. मुराद अली ने किया।

Related

news 8213965751437460390

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item