यशोदा गुरूकुल के वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने किया रंगारंग कार्यक्रम

  जौनपुर। यशोदा गुरूकुल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ जहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति करके सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मडि़याहूं पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. गौरीशंकर त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा. लल्लन प्रसाद मिश्र रहे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ जिसके बाद प्रधानाध्यापक शशांक श्रीवास्तव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम किया जिसमें सभी कक्षा के बच्चों ने हिस्सा लिया। कुछ बच्चों ने तो शिक्षाप्रद नाटक की प्रस्तुति करके सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। अपनी कक्षा के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति विद्यालय के अध्यक्ष डा. राम सिंगार शुक्ल के लोकगीत से हुआ। इस अवसर पर श्रीमती मंशा पाण्डेय, पूर्व प्रधानाध्यापक छविनाथ मिश्र सहित विद्यालय के समस्त, शिक्षक, शिक्षिकाएं, बच्चे आदि उपस्थित रहे।

Related

news 1349271345183843185

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item