भारतीय किसान यूनियन ने की किसान पंचायत
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_440.html?m=0
जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन ने आज नौ सूत्रीय मांगो को लेकर कलेक्टेªट परिसर में जबरदस्त किसान पंचायत किया। जिला अध्यक्ष राजनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई किसान पंचायत में मांग किया गया कि मीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला को मानसिक उत्पीड़न करने वाले दबंगो को खिलाफ सख्त कार्यवाही किया जाय। बरसठी थाना में चैरामाता मंदिर के तलाब का मछली पालन के लिए किये गये पट्टे को समाप्त किया जाय। किसानो को सस्ते दाम पर बीज खाद मुहैया कराया जाय। किसानो का दस वर्ष बकाया बिजली का बिल माफ किया जाय और न्याय पंचायत स्तर पर कृषि बीज भण्डार खोले जाय समेत नौ मांगो का पत्रकर जिला प्रशासन को सौपा गया।

