अधिवक्ता जागरण मंच की बैठक में हुई जनसमस्याओं पर चर्चा

 जौनपुर। अधिवक्ता जागरण मंच की बैठक बुधवार को नगर के हुसेनाबाद में जय प्रकाश श्रीवास्तव के आवास पर हुई जहां जनपद के विकास के नाम पर एवं प्रदूषण रहित जिला बनाने के लिये तथा यातायात से निजात दिलाने के लिये सड़क व नाली का निर्माण कार्य में धीमी रफ्तार पर चिंता व्यक्त की गयी। इस मौके पर दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेन्द्र निषाद ने कहा कि नवनिर्मित नालियों के बहाव की दिशा आज भी गोमती नदी में मिलाने के लिये किया जा रहा है जबकि उत्तर व केन्द्र सरकार नदियों को प्रदूषण रहित बनाने के लिये अरबों-खरबों रूपये खर्च कर रही है लेकिन पानी में बहाया जा रहा है। अन्त में उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि जौनपुर के कई नाले इस प्रकार बने हैं जिससे यह कार्य आसानी से हो सकता है। बैठक की अध्यक्षता मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बब्बन सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर संतोष श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, राधेमोहन मिश्र, सतीश चन्द्र सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, रवीन्द्रनाथ यादव, वीरेन्द्र यादव के अलावा अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

Related

news 8360660440186735904

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item