कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_441.html?m=0
जौनपुर। आल इण्डिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन ने जनस्वास्थ्य रक्षक बहाली मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष राम आसरे के नेतृत्व में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी से मिले प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि पूर्व में केन्द्र की विलेज हेल्थ गाइड स्कीम के अन्तर्गत देश-प्रदेश के गांव-दर-गांव मानदेय कर्मी के रूप में कर चुके जनस्वास्थ्य रक्षकों एवं स्वैच्छिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मौजूदा स्वास्थ्य योजनाओं में समायोजन उपरांत कार्य बहाली हेतु एसोसिएशन लम्बे अर्से से निरन्तर संघर्षरत रही है। प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि अपने इस प्रादेशिक मामले के समाधान की दिशा में 9 सूत्रीय मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है जिन पर उनके द्वारा इसे संज्ञान में लेकर व्यापक परीक्षण चल रहा है। इसके बाबत मुख्यमंत्री कार्यालय की कन्फर्नेशन संस्था को बीते दिसम्बर माह में ही प्राप्त हो गयी थी। प्रतिनिधिमण्डल में राजकुमार पटेल, जय प्रकाश, आकाश वर्मा, दिवाकर, लालता, मो. रफीक, सुनील सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

