डीएम ने किया 'तड़का रेस्टोरेंट" का उद्घाटन

जौनपुर । अगर आपको लजीज और चपटे ही नहीं हेल्दी और हाइजेनिक फूड खाने हो तो तड़का रेस्टोरेंट आइए। यहां आपको हर वो व्यंजन मिलेंगे जिसकी आपको हमेशा तलाश रहती हैं। यहां देशी से लेकर साउथ इंडियन चाइनीज हर एक डिश आर्डर करते ही तरोताजा मिलेगी। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने शनिवार को सिविल लाइन में तड़का रेस्टोरेंट का   किया। उन्होंने इस दौरान रेस्टोरेंट को देखकर प्रशंसा भी किया।
तड़का रेस्टोरेंट के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय मोंटी ने बताया कि उनके यहां सारे व्यंजन शुद्ध एवं शाकाहारी हे। यह लोगों के लिए उचित दाम पर उपलब्ध है। रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए डिं्रक, स्नैक्स, चाइनीज, नूडल्स, साउथ इंडियन, पिज्जा, इंडियन मेन कोर्स आदि व्यंजन उपलब्धि है। इसमें स्वाद के शौकीनों का पूरा ख्याल रखा गया है। ग्राहकों को स्वाद के साथ अच्छी सर्विस भी मिलेगी। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट उमाकांत त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य डा. देवेश उपाध्याय, पूर्व बार अध्यक्ष प्रेमशंकर मिश्रा, यतींद्रनाथ त्रिपाठी, पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, राजेश सिंह, मधुकर तिवारी, विवेक उपाध्याय आदि मौजूद रहे। जगदीश प्रसाद उपाध्याय, जिला सूचना अधिकारी त्रिभुवन नाथ उपायाय, विवेक उपाध्याय विक्की ने संयुक्त रुप से अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Related

news 3914027956477515472

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item