भदोही : इलाहाबाद के शिक्षक की ट्रेलर से कुचल कर मौत
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_849.html?m=0
भदोही। जिले में आज टेलर से कुचलकर
शिक्षक की मौत हो गयी । यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर जंगीगंज के
सरयजगदीश मोड के पास टेलर और बाइक के टकराने से हुई । शिक्षक इलाहाबाद जिले
के हड़िया का निवासी रहा । पुलिस ने हादसे के बाद शव को पीएम के लिए भेज
दिया ।
पुलिस के अनुसार शिवशंकर यादव (37) नामक शिक्षक शनिवार की सुबह करीब पौने नौ बजे बाइक से गुजर रहा था । जंगीगंज के सरायजगदीश फकीरान गांव के सामने उत्तरी लेन पर खडी बस से ओवरटेक करते समय पीछे से आ रहे टेलर की चपेट आ गया । जिससे घटना स्थल पर शिक्षक की मौत हो गई। घटना के बाद राजमागॅ पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान बडी संख्या मे शिक्षक जमा हो गए। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया। मृतक शिव शंकर की भतीॅ पिछले साल 72 हजार शिक्षको की भतीॅ के दौरान हुई थी।वह मूलतः इलाहाबाद जिले के हंडिया नगर के धनापुर वाडॅ 13 निवासी वृंदाराम यादव का पुत्र था । भदोही ब्लाक के चंदापुर गांव स्थित प्राथमिक स्कूल मे तैनात था ।शनिवार की सुबह घर से स्कूल जा रहे थे जिस दौरान यह हादसा हुआ ।