कर्मचारियों ने निकली जनजागरण रैली
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_660.html?m=0
जौनपुर। आज जिला चिकित्सालय, खाद्य एवं रसद,डीआईओएस,
नगरपालिका कार्यालय के बाहर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश
द्वारा दस सूत्रीय माँगों के सम्बन्ध में जनजागरण किया गया। इस अवसर पर
राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि
केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति समस्त भत्तों की समानता, पुरानी पेंशन
व्यवस्था बहाल किये जाने, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी सहित
अन्य संवर्गाे के लम्वित वेतन विसंगति को तत्काल दूर करने, कर्मचारियों को
7, 14 एवं 20 वर्ष की सेवा पर तीन प्रोन्नति का ग्रेड वेतनमान प्रदान
करने, दैनिक वेतन, कार्य प्रभारित, संविदा, वर्कचार्ज कर्मचारियों को
नियमित पदो पर विनियिमित करते हुए कुल सेवा के आधार पर पेशन का लाभ दिये
जाने, आशा, आगनबाडी, पंचायतमित्र, रोजगार सेवकों को नियमित पद पर नियुक्त
करने एवं नियुक्ति तक रू0 20 हजार मासिक मानदेय दिये जाने, रोड़वेज कर्मचारी
सयुक्त परिषद से अप्रैल 2015 में हुये समझौते का अनुपालन लागू करने,
तकनीकि पद धारको की न्यूनतम 4800 रू0 का ग्रेड पे. दिये जाने आदि मॉगों पर
सरकार से अभी तक कोई निर्णायक कार्यवाही न होने के कारण पूर्व घोषित दिनांक
23 फरवरी 2016 को प्रस्तावित आम हड़ताल की सफल बनाने का अनुरोध कर्मचारियों
से किया।
जिलामंत्री सीबी सिंह ने 23 फरवरी को प्रस्तावित आम हड़ताल तक यदि सरकार इन मुद्दों पर वार्ता कर कार्यवाही करने की अपील किया। वार्ता न होने की दशा में आवश्कता पड़ने पर आवश्यक सेवाओं जैसे-सफाई, पानी, विजली चिकित्सा आदि सेवाये बन्द कर दी जायेगी। इसके लिए स्वयं उ0प्र0 सरकार जिम्मेदार होगी।
जागरण रैली उपेन्द्र सिंह विरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला मंत्री सीबी सिंह तथा जिला चिकित्सालय में अजय कुमार सिंह,संजय कुमार सिंह,महालक्ष्मी वर्मा, मुराली सिंह, आशा सिंह आदि, खाद्य एवं रसद कार्यालय पर मनमोहन,जगदीश सिंह,अलोक कुमार वर्मा आदि, नगरपालिका पर संजय पाठक,छोटक सिंह,आशीष श्रीवास्तव, राहुल सिंह, कामरेड मो0 हनीफ आदि तथा शिक्षा विभाग पर केशव सिंह,सलज नयन, चन्द्रभान यादव ने सम्बोधित करते हुए जनपद में सम्पूर्ण हड़ताल का आश्वासन दिया साथ ही सरकार को यह भी सचेत किया कि सरकार की उदासीनता से प्रदेश के विकास एवं आम जनता को जो कठिनाई होगी उसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगी।
इस अवसर पर चन्द्रशेखर सिंह, अश्वनी जायसवाल, अशोक कुमार,, राजबली यादव, ई. जेडी सिंह, ओम प्रकाश सिंह, चन्द्रशेखर सिंह आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सीबी सिंह जिला मंत्री ने दिया।