श्रीश्री ठाकुर का जन्मोत्सव रविवार को
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_408.html?m=0
जौनपुर। युग पुरुषोत्तम श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चन्द जी का 138 वां जन्म महोत्सव 21 जनवरी दिन रविवार को सत्संग केन्द्रकमलानगर हुसैनाबाद में धूम धाम से मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए एसपीआर काली प्रसाद सिंह एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को सवेरे चार से शुरू हो जायेगा। सबसे पहले वेद मांगलिक शहनाई, ऊषा कीतैन तथा प्रभातफेरी इसके पश्चात विनती प्रार्थना एर्व धर्म ग्रन्थ पाठ एवं भजन एवं साढ़े आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक शोभा यात्रा तथा इसके बाद दो बजे तक श्रीश्री ठाकुर की दिव्य भावधारा पर व्याख्यान एवपं तीन से चार बजे ते मातृसम्मेलन होगा एवं सायं विनती प्रार्थना व पूरे दिन दीक्षा करायी जायेगी। कार्यम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह होगें। इस अवसर पर देवघर झारखण्ड के प्रधान संत्सगं केन्द्र से ऋत्विकजनों का भी आगमन होगा। उक्त अवसर पर जनपद वासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनाने की अपील की गयी है।

