बच्चो मे किताबी शिक्षा के साथ साथ नैतिक शिक्षा जरुरी : शैलेन्द्र यादव

जलालपुर । क्षेत्र के जंगी महाविद्यालय असबरनपुर मे 11वा वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नियोजन एवं उर्जा राज्य मन्त्री शैलेन्द्र यादव ललई तथा विशिष्ट अतिथि विजय यादव विधान परिषद सदस्य गाजीपुर स्वागताध्यक्ष पूर्व सांसद तुफानी सरोज तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा0 मीताराम पाल ने किया मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारम्भ किया तथा विद्यालय के बच्चो द्वारा विविध प्रकार के रंगा रंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा की बच्चो मे किताबी शिक्षा के साथ साथ नैतिक सामाजिक एवं सास्कृतिक शिक्षा का ज्ञान जरुरी है जिस समाज के लोग अपने संस्कार परम्परा त्योहार एवं रीतरिवाज को भूल जायेंगे तो वह समाज अपने आप ही समसप्त हो जायेगा बच्चे जब पढ़ लिख कर आगे बढ़ते है तो एक परिवार बढ़ता है परन्तु जब लड़किया शिक्षित होती है तो दो परिवार आगे बढ़ता है हमारी सरकार  शिक्षा को बढावा देने तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र मे ज्यादा से ज्यादा कार्य कर रही है वेद प्रकाश यादव ने जंगी महाविद्यालय के प्रगति रिपोर्ट पर ब्यापक रुप से चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र मे हमारा विद्यालय उत्तरोत्तर विकास कर रहा है। पूर्व सांसद तुफानी सरोज द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर समारोह मे आये हुए सभी लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजनरायण बिन्द. केराकत विधायक गुलाबचन्द सरोज.नन्दलाल यादव.इन्दुप्रकाश सिंह अरुण यादव.संदीप सिंह.डा0 नूरेआलम.भागीरथी यादव.रत्नाकर चैबे.राकेश मौर्य.रमेश शाहनी. सत्यजीत यादव. अशोक चैहान.मुन्नी देवी..बल्लन यादव.आदि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नत्थूराम यादव ने किया।

Related

news 1469523653216064702

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item