एक और बड़ा बकायादार भेजा गया जेल
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_700.html?m=0
बरसठी। मड़ियाहूं तहसीलदार रामजीत मौर्य ने गुरुवार को उ०प्र० उपभोक्ता
सहकारी संघ के बड़े बकाएदार रामपुर निवासी अशोक कुमार सिंह पुत्र शेर बहादुर
सिंह को गिरफ्तार करके जिला जेल भेज दिया। अशोक सिंह के ऊपर 23 लाख 22
हजार का बकाया बताया जा रहा है। तहसीलदार ने बताया की बार बार सूचना के
बावजूद बकाया नही जमा करने पर यह कार्यवाही करनी पड़ी। इतना बड़ा बकाएदार को
जेल जाने से क्षेत्र के छोटे बड़े बकाएदारो में हड़कम्प मचा रहा।
