अरहर की खेत में गाजीपुर के युवक ने किया आत्मदाह !

जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सदल्लीपुर गांव में एक अरहर की खेत में एक व्यक्ति की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। इस दरम्यान लाश को कुत्ते नोच नोचकर खा रहे थे। पुलिस की पड़ताल में शव के पास से शराब की बोतल और पासपोर्ट बरामद हुआ। जिसके अधार पर उसकी पहचान  गाजीपुर जिले के श्याम लाल के रूप मे हुई है।
जौनपुर शहर से सटा सदल्लीपुर गांव में आज उस समय कोहराम मच गया जब अरहर की खेत में एक अज्ञात युवक की अधजली लाश पायी गयी।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गयी। इस दरम्यान कुत्ते शव को नोच रहे थे। पुलिस ने लाश के पास से शराब की बोतल और उसका पासपोर्ट बरामद हुआ है। जिससे उसकी पहचान गाजीपुर जिले के श्यामलाल यादव के रूप में हुई है। हलांकि पुलिस ने घर वालो को सूचना दे दिया है। अब उसके परिजन शिनाख्त करके बतायेगें की मृतक श्यामलाल  है या कोई और। यदि श्यामलाल है तो यहां क्यो और किस लिए आया था साथ में आत्महत्या के पीछे का रहस्य भी खुलने की सम्भावना है। फिलहाल ग्रामीणो की माने तो कुछ लोगो ने उसे खुद से मिट्टी का तेल डालकर आग लगाते देखा है।

Related

news 2049038451653042601

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item