रहस्यमय परिस्थिति में पति पत्नी झुलसे पत्नी की मौत
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_704.html?m=0
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में रविवार की शाम रहस्यमय परिस्थिति
में पति पत्नी झुलस गए इलाज हेतु जिला अस्पताल पहुचते ही पत्नी की मौत हो
गई जबकि पति का इलाज चल रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जाँच शुरू कर दिया है।
बताया जाता है कि उक्त गांव के रविन्द्र यादव 26 वर्ष की 23 वर्षीय पत्नी पूजा रविवार की शाम घर में काम करते समय बुरी तरह से आग की चपेट में आ गई उन्हें बचाने के चक्कर में पति भी झुलस गए।परिजन जिलाअस्पताल ले गए जहाँ पूजा की मौत हो गई और रविन्द्र का इलाज चल रहा है जिला अस्पताल में मौजूद मृतका की सास ने बताया कि उस समय घर के अन्य सदस्य खेत में काम को गए थे आग लगने के कारण स्पष्ट रूप से नही बता सकी जबकि मृतका का मायका बक्शा थाने के तेजीबाजार में है तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी।