वाराणसी के लिये नयी बस सेवा का संचालन शुरु
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_511.html?m=0
खेतासराय (जौनपुर)।आजमगढ़ से मानीकला-जौनपुर होकर वाराणसी जाने वाली परिवहन
निगम की नयी बस सेवा का संचालन सोमवार से शुरु हो गया।सोंगर गांव के पास
जौनपुर सीमा में बस के पहुंचते ही ग्रामीण खुशी से झूम उठे।जगह जगह बस का
जोरदार स्वागत किया गया।गुरैनी में पहले से मौजूद समाजवादी अल्पसंख्यक सभा
के प्रदेश मीडिया प्रभारी मो.आजम खान ने बस को हरी झण्डी दिखाकर वाराणसी के
लिये रवाना किया।नयी बस के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय
तक जाने वालों की समस्याएं खत्म हो गयी।
ग्रामीण अंचलों को यह सुविधा प्रदान कराने के लिये मीडिया प्रभारी मो.आजम खान ने एक रोडवेज बस चलाये जाने की मांग उठाई थी।जिस पर परिवहन विभाग के राज्यमंत्री यासर शाह ने स्वीकृति प्रदान कर दी थी।इस पर मो.आजम खान से हुई खास बात-चीत को"हिन्दुस्तान " ने अपने 12 फरवरी के अंक में प्रकाशित किया था।खबर पढ़ने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। आज बस का संचालन होते देख ग्रामीण खुशी से झूम उठे।
मौके पर मौजूद परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीपीएन सिंह और आजमगढ़ के यातायात निरीक्षक एके राय ने संयुक्त रूप से बताया कि आजमगढ़ डिपो की यह बस प्रतिदिन प्रातः सात बजे आजमगढ़ से प्रस्थान करेगी।सरायमीर, सिकरौर,मार्टिनगंज, भादो होते हुये प्रात: पौने नौ बजे सोंगर के पास जौनपुर सीमा म़ें प्रवेश करेगी।बरंगी, मानीकला होते हूए बस नौ से साढ़े नौ के बीच गुरैनी पहुंचेगी।पुनः बस वाराणसी से अपराह्न दो बजे वापसी के लिये छूटेगी।इस दौरान प्रधान मो.अरशद, रियाजुलहक,मो.असलम, सतीश यादव, बाबर, मुन्ना, रमेश बिन्द, मो. राशिद, सिराज अहमद, मन्नान,गजराज यादव, हाफिज रियाज, डा. परवेज आलम, कलीम अहमद नौशाद आदि सपा नेता मुख्यरूप से उपस्थित रहे।